Breaking News
pariksha par chacha 20 20

दून के करीब 61 हजार विद्यार्थियों ने देखा कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा

pariksha par chacha 20 20

देहरादून (संवाददाता)। दून जिले के विभिन्न स्कूलों में सोमवार को करीब 61 हजार छात्र छात्राओं ने पीएम मोदी का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम देखा। जबकि करीब ग्यारह हजार छात्र छात्राएं रेडियो और ट्रांजिस्टर के माध्यम से लाभान्वित हुए। लाइव कार्यक्रम देखने के दौरान छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जबकि शिक्षकों ने भी परीक्षा को लेकर दिए गए टिप्स को ध्यान से सुना और समझा। मुख्य शिक्षा अधिकारी आशारानी पैन्यूली ने बताया कि दून जिले में करीब 342 सरकारी निजी स्कूलों के छात्र छात्राओं ने परीक्षा के चर्चा कार्यक्रम देखा और सुना। उन्होंने बताया कि 119 स्कूलों में 22 हजार 6 छात्रों ने टीवी पर कार्यक्रम को देखा। 154 स्कूलों के 30 हजार 9 छात्रों ने इंटरनेट के माध्यम से कार्यक्रम देखा। जबकि दुर्गम इलाकों में स्थित 69 स्कूलों के छात्र छात्राएं रेडियो ट्रांजिस्टर के माध्यम से कार्यक्रम को सुना। शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार कार्यक्रम के बारे में अपडेट लेते रहे।
केंद्रीय मंत्री निशंक को देख खिले छात्रों के चेहरे- करणपुर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में जैसे परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की शुरुआत से पहले केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक स्टेडियम में बने स्टेज पर पहुंचे बच्चों ने ताली बजानी शुरू कर दी। उनके स्वागत भाषण को बच्चों ने बड़े ध्यान से सुना। वहीं पीएम मोदी के लिए बच्चे बीच बीच ताली बजाते रहे। छात्रों ने प्रधानमंत्री की पहल का स्वागत किया।

Check Also

Συμβουλές για να απολαύσετε τις προσφορές του National Casino Μπόνους Χωρίς Κατάθεση

Στο άρθρο αυτό, θα εξερευνήσουμε τις καλύτερες στρατηγικές για να αξιοποιήσετε στο έπακρο τις προσφορές …

One comment

  1. 76636 722923Reading, watching movies or plays, or similar activities that may possibly bring inspiration. 666976

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *