Breaking News
678980ghjk

कुम्भ पर्व में देवी-देवताओं की डोली व प्रतीक चिन्हों को सम्मिलित करने की मांग की

678980ghjk

देहरादून (संवाददाता)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय यात्रा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। समिति के संरक्षक विद्या दत्त रतूड़ी ने विगत वर्षों 2010 व 2016 में आयोजित कुम्भ पर्वों की भांति ही वर्ष 2021 में आयोजित होने वाले कुम्भ पर्व में उत्तराखण्ड के देवी -देवताओं की डोली व प्रतीक चिन्हों को सम्मिलित करने के लिए अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने समिति को इस हेतु शासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय यात्रा समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत गांववासी, बंशीधर पोखरियाल, द्वारिका प्रसाद, भगवान सिंह रांगड़ एवं आशाराम व्यास सहित समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Check Also

मुख्यमंत्री ने पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 182 तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थियों सहित 187 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *