
रुद्रपुर (संवाददाता)। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों की संस्तुति पर हो छोटे निर्माण करवाने और पालिका में आधार कार्ड सेंटर खोलने समेत 16 प्रस्ताव पारित किये गये हैं। इस दौरान नगरीय क्षेत्र में निर्धारित समय में काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों पर शिकंजा कसने की भी मांग उठी। लापरवाह ठेकेदारों को नगर पालिका अंतिम नोटिस जारी करेगी। गृहकर सर्वेक्षण, पुराने सामान की नीलामी आदि संबंधी प्रस्तावों पर भी मुहर लगी। पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में निर्माण कार्य कराये जाने, आय, व्यय की पुष्टि पर चर्चा हुई। तहबाजारी का ठेका नम्वबर से मार्च 2020 तक देने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही पालिका में छोटे निर्माण कार्य वार्ड सभासदों की संस्तुति पर करने की मांग उठी। विभाग में संचालित वाहन ई-रिक्शा, रिक्शा की मरम्मत कराने के लिये सहमति जताई गई। सभासद रवि रस्तोगी ने आमजन को हो रही दिक्कतों को देखते हुये पालिका में आधार कार्ड सेंटर खोलने की मांग की। सभासद मरगूब अंसारी ने विद्युत पोल लगाने का प्रस्ताव रखा। वार्ड नम्बर 12, 13 में परिवार रजिस्टर का अभिलेख तैयार करने, गृहकर सर्वेक्षण पूर्ण कराकर प्रक्रिया शुरू करने आदि प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पास किये गये। इस मौके पर ईओ सरिता राणा, जेई रावेंद्र सिंह, सभासद नूर बेग, प्रमोद रावत, जहुर इस्लाम, मजीदन बेगम, रवि रस्तोगी, रहमत हुसैन, सोनल गुप्ता, ऊषा देवी, कंचन चौहान, रितु गहतोड़ी, लक्ष्मण राणा, मरगूब अंसारी, सचिन गंगवार मौजूद रहे। इनसेटअवैध कब्जेदार पर पालिका की पैनी नजरसितारगंज। सरकारी भूमि कब्जाने वालों पर नगर पालिका की पैनी नजर है। बोर्ड बैठक में अवैध कब्जेदारों की सूची तैयार कर नगर पालिका राजस्व विभाग और विकास प्राधिकरण को देगी। इसके बाद भूमाफिया की गर्दन फंसना तय माना जा रहा हैं। पालिका की इस पहल से भूमाफिया में हड़कंप है।
The National News
298359 849351dog grooming will be the specialty of my sister, she actually loves grooming every dog in our house 887379
52813 319010A person necessarily lend a hand to make severely posts Id state. This really is the really very first time I frequented your internet page and to this point? I surprised with the analysis you created to make this particular submit extraordinary. Magnificent process! 978077
354199 4964Fantastic post, I feel internet site owners need to acquire a good deal from this internet website its really user pleasant. 95869