Breaking News
545 3443 senA

सेना की भर्ती में आये युवक का टूटा पैर, रेफर

545 3443 senA

चम्पावत (संवाददाता)। सेना भर्ती के दौरान एक युवक का पैर टूट गया। घायल युवक को टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।शनिवार को डीडीहाट नारायणनगर निवासी तरुण सिंह खोलिया (20) पुत्र भास्कर सिंह खोलिया भर्ती में दौड़ लगाने के दौरान गिर गया। इससे तरुण के पैर में गंभीर चोट आ गई। घायल को टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया। डॉ. वीके जोशी ने बताया कि युवक का पैर टूट गया है। पैर में अधिक चोट के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Check Also

मुख्यमंत्री ने पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 182 तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थियों सहित 187 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *