
श्रीनगर गढ़वाल (संवाददाता)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर में तीन सितंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव को देखते हुए चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। अलग-अलग छात्र संगठनों के कार्यकर्ता और अन्य प्रत्याशियों के समर्थक सुबह से ही बिड़ला परिसर में चुनाव प्रचार में जुट रहे हैं। प्रिटेंड चुनाव प्रचार सामग्री पर रोक होने के बावजूद धड़ल्ले से इसको उपयोग में लाया जा रहा है। जिससे प्रिंटेड चुनाव प्रचार सामग्री परिसर में जगह-जगह बिखरी दिखाई दे रही है। गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव में अपने-अपने प्रत्याशी की जीत के लिए छात्रों ने कमर कस ली है। छात्र बैनर, पोस्टर लेकर परिसर में अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट के लिए मतदाता छात्र-छात्राओं से अपील कर रहे हैं। छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर इस बार जय हो संगठन के अंकित रावत व अखिल भारतीय विद्याथी परिषद के ऋषभ सिंह ही चुनाव मैदान में है। जिससे अध्यक्ष पद पर चुनाव रोमांचक बना हुआ है। दोनों संगठनों ने अपने प्रत्याशी के जीत के लिए जोर लगाया हुआ है।दूसरी ओर नियंता मंडल की ओर से परिसर में अनुशासन बनाए रखने के लिए छात्रों से लगातार अपील की जा रही है। जिन छात्रों के परिचय पत्र नहीं बने हैं उनके लिए नियंता मंडल ने जल्द से जल्द परिचय पत्र बनाने को कहा है। मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा का कहना है कि छात्रों के परिचय पत्र भी देखे जा रहे हैं। बार-बार अपील करने के बावजूद यदि कोई छात्र बिना परिचय पत्र के परिसर में मिलता है तो कार्यवाही की जाएगी।
The National News
500298 695002I enjoyed reading this a lot I truly hope to read a lot more of your posts inside the future, so Ive bookmarked your blog. But I couldnt just bookmark it, oh no.. When I see quality websites like this one, I like to share it with other people So Ive created a backlink to your website (from 679832