Breaking News
indian army organization

उत्तराखंड-पंजाब के संगठन मिलकर बुलंद करेगें पूर्व सैनिकों की आवाज

indian army organization

देहरादून (संवाददाता)। पीबीओआर पूर्व सैनिक संगठन और पंजाब के पूर्व सैनिक संगठन एक मंच पर आकर पूर्व सैनिकों की लड़ाई लड़ेंगे। सोमवार को चकराता रोड स्थित पीबीओआर पूर्व सैनिक संगठन कार्यालय पहुंचे पंजाब के पूर्व सैनिक संगठन प्रतिनिधियों ने एकजुट होने पर चर्चा की गई। पीबीओआर के केंद्रीय अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट ने बताया कि पंजाब से आए पूर्व सैनिकों के जत्थे का उनके कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। जत्थे में शामिल पंजाब से पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष ऑनरेरी कैप्टन कश्मीर सिंह से संगठन को एक दूसरे से जोडऩे की रणनीति बनाई गई। बिष्ट ने कहा कि दोनों राज्यों के संगठन साथ मिलकर पूर्व सैनिकों की आवाज बुलंद करेंगे। दून पहुंचे पंजाब के पूर्व सैनिकों को पीबीओआर की सदस्यता भी दी गई। इस मौके पर पीबीओआर के संगठन मंत्री कैप्टन सुरेंद्र सिंह बिष्ट, महानगर प्रभारी कैप्टन रमेश रावत, कार्यालय प्रभारी सूबेदार क्लर्क वाईडी शर्मा, कैप्टन कमल शामिल रहे।

Check Also

जनहित कार्यों की रीढ़ है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: रेखा आर्या

देहरादून(संवाददाता )। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून जनपद में चयनित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *