Breaking News
tsr

राममंदिर अयोध्या में हर हाल में बनकर रहेगा: तीरथ सिंह

tsr

कोटद्वार (संवाददाता)। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि अगर राम मंदिर का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में नहीं होता तो, इसी सत्र में इसे भी संसद में चर्चा के लिए लाया जाता। सरकार सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करती है, लेकिन राममंदिर अयोध्या में हर हाल में बनकर रहेगा। सांसद ने जल संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जल संरक्षण के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है, प्रधानमंत्री ने भी जल संरक्षण के लिए मुहिम शुरू कर दी है और इसके लिए अलग से मंत्रालय का गठन भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगला विश्व युद्ध पानी को लेकर होगा। इसलिए अभी से जल संरक्षण पर ध्यान देना होगा। शनिवार को बदरीनाथ मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि लोकसभा का यह सत्र अब तक का सबसे बड़ा सत्र रहा। बिना व्यवधान के सत्र रात के 12 बजे तक चलता रहा। इस सत्र में तीन तलाक, धारा 370 और 35ए सहित 23 विधेयक पास हुए। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में किसी भी सांसद को अंदेशा नहीं था कि गृहमंत्री अमित शाह धारा 370 और 35ए को हटाने के लिए विधेयक ला रहे हैं।?लेकिन जैसे ही वह विधेयक चर्चा के लिए सभी सांसदों के चेहरे खुशी से खिल गये। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाने से वहां का विकास होगा। वहां के लोगों को उज्जवला, मुद्रा योजना सहित सभी केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। सांसद रावत ने कहा कि भाजपा हमेशा से जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाने के पक्ष में रही है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी के कार्यकाल में भी यह एजेण्डे में शामिल था, लेकिन सदनों मे पूर्ण बहुमत न होने से सरकार जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35ए को नहीं हटा पाई। गढ़वाल सांसद तीरथ ने कहा कि पहाड़ों से लगातार हो रहे पलायन को रोकना उनकी पहली प्राथमिकता है। इसलिए लोकसभा में पलायन, एनआईटी, कृषि का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए गांव में लघु उद्योग, कुटीर उद्योग स्थापति किये जाने चाहिए। सांसद ने कहा कि एनआईटी श्रीनगर में ही स्थापित होगी, इस संबंध में उन्होंने केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री से वार्ता हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा 20 अगस्त तक सदस्यता अभियान चला रही है और पार्टी ने करीब 10 करोड़ नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट, पौड़ी विधायक मुकेश कोली, दर्जाधारी राज्य मंत्री कर्नल सीएम नौटियाल, राजगौरव नौटियाल, भाजयुमो अध्यक्ष अमित भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

2 comments

  1. 588826 411608As I website possessor I believe the content material matter here is rattling fantastic , appreciate it for your efforts. You need to keep it up forever! Best of luck. 922420

  2. 90635 489199I like the useful info you offer inside your articles. Ill bookmark your weblog and check once again here regularly. Im quite certain I will learn lots of new stuff correct here! Best of luck for the next! 278789

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *