
ऋषिकेष (संवाददाता)। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल शनिवार को रायवाला क्षेत्र के वैदिकनगर पहुंचे। वहां उन्होंने गुलदार के हमले में मृत फ्योंली देवी के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। उन्होंने मोतीचूर रेंज के रेंजर शैलेंद्र नेगी को पीडि़त पक्ष को शीघ्र मुआवजा दिये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और पार्क निदेशक से दूरभाष पर वार्ताकर लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने, रिहायशी इलाकों सटे जंगलों में रात्रि गश्त बढ़ाने, पिंजरा लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी सर्तक रहने की अपील की। मौके पर सतपाल सैनी, राजीव जुगलाण, गणेश रावत, मृतका के पुत्र महेंद्र सिंह रावत आदि उपस्थित थे।
The National News
894630 958405Hey! Excellent stuff, do tell us when you finally post something like this! 192355