Related Articles
Максимальные выигрыши с mostbet – ваш ключ к успеху10/21/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, सैफ अली खान के साथ जबरिया जोड़ी जमाना चाहती है। परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी वाली फिल्म 02 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म के दोनों लीडएक्टर्स ने कपिल शर्मा शो में फिल्म का प्रमोशन किया। कपिल शर्मा शो के सेट पर परिणीति चोपड़ा ने खुलासा किया कि वह सैफ अली खान को किडनैप करना चाहती हैं।
शो में कपिल शर्मा ने मजाक करते हुए परिणीति से पूछा, यदि मौका मिले तो वह किस बॉलीवुड स्टार के साथ अपनी जबरिया जोड़ी बनाना चाहेंगी? जवाब में परिणीति चोपड़ा ने कहा , यदि मुझे मौका मिला तो मैं यकीनन ही सैफ अली खान को किडनैप करना चाहूंगी। मैं उनके साथ अपनी जबरिया जोड़ी बनाना पसंद करूंगी।
परिणीति चोपड़ा ने कहा, मैंने उन्हें हमेशा से बेहद पसंद किया है। मैंने करीना को भी ये बात बताई है। करीना यह बात जानकर सहज हैं कि मैं सैफ को पसंद करती हूं।
गौरतलब है कि फिल्म जबरिया जोड़ी एक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म बिहार की चर्चित परंपरा पर आधारित है जहां शादी के लिए दूल्हे को किडनैप कर लिया जाता है।
The National News