Related Articles
Максимальные выигрыши с mostbet – ваш ключ к успеху10/21/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026

पिछले दिनों हुई अलग-अलग रिसर्च में सामने आया है कि भारत में हाइपरटेंशन की समस्या बहुत तेजी से बढ़ी है। आज के समय में हर तीन भारतीयों में एक इस समस्या की गिरफ्त में है। ये और बात है कि हम भारतीय आदतन अपनी सेहत को लेकर लापरवाह होते हैं। लेकिन अब सेहत की ऐसी अनदेखी की गई तो परिणाम घातक हो सकते हैं। आज हम यहां एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बात करेंगे, जो हाइपरटेंशन में रिलीफ देने के साथ ही स्वाद भी देती है…
क्यों बढ़ रही है हाइपरटेंशन?
रोज के काम का दबाव इतना अधिक बढ़ रहा है और हमारी सेहत को इतना अधिक नुकसान पहुंचा रहा है कि हम गंभीर रूप से बीमार हो रहे हैं। खास बात यह है कि हमें इस बीमारी का अहसास भी तब होता है, जब बीमारी गंभीर अवस्था में पहुंच चुकी होती है।
हो जाती है ब्लड प्रेशर की समस्या
लगातार सिरदर्द रक्तचाप की समस्या में बदल जाता है। उच्च रक्तचाप से पीडि़त व्यक्ति की कार्य क्षमता प्रभावित होने लगती है और जाहिर तौर पर इससे उसे परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है। परेशानी की बात यह है कि ये स्थिति एक स्लो किलर के रूप में काम करती है और हमारे पास ऐसा कोई तरीका नहीं कि इस समस्या को हम शुरुआती दिनों में ही जानकर कंट्रोल कर लें।
यही है बचाव का तरीका
हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर से बचने का एक ही तरीका है कि हम लोग कंट्रोल डाइट लें। अपने खाने में नमक की निर्धारित मात्रा का उपयोग करें। इसी तरीके से हम अपना ब्लड प्रेशर रेग्युलेट कर सकते हैं। हालांकि कुछ दवाइयों के सेवन से भी इसे कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन यह तरीका बहुत अच्छा तो नहीं माना जा सकता है।
यह है सबसे सेफ सलूशन
किसी भी तरह की दवाइयों से बचते हुए अपने आप को हाइपरटेंशन से दूर रखने का एक शानदार तरीका है अनार के स्वादिष्ट जूस का सेवन। इस जूस के जरिए न केवल आप हाइपरटेंशन की स्टेज तक पहुंचने से बचेंगे बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में होनेवाले स्ट्रैस से भी यह आपको फ्री रखता है।
The National News