Breaking News
muslim women

तीन तलाक बिल पास होने पर जताई खुशी

muslim women

कोटद्वार (संवाददाता)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार द्वारा तीन तलाक कानून बिल को लोकसभा और राज्यसभा में पारित कर कानून बनाने को लेकर मुस्लिम महिलाओं के साथ लोगों को मिठाई बांटकर खुशी जताई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने देश की आठ करोड़ के लगभग मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक कानून की सौगात देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुस्लिम महिलाएं भी खुश नजर आई उनका कहना था कि हमारे समाज के बीच अभी तक कई महिलाएं बहुत बुरी जिंदगी जी रही हैं शायद अब उनके जीवन में ऊपर वाला कुछ नये रंग भर दे। उन्होंने इस कानून को पारित करने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया।इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष शशी नैनवाल, पूर्व भाजपा जिला मोर्चा अध्यक्ष ममता देवरानी, अनीता शर्मा ,विकास कुमार, सुल्तान सिंह, राजेंद्र जजेड़ी, मंगत राम, शमशेर, मोहम्मद आरिफ, जौहरी, फातिमा, सलमा ,मुस्तफा, बेगम सुल्ताना, आविदा व सुधीर बहुगुणा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी ।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 516733 258014jobs for high school students – Search for Jobs on our site, we supply several good links towards the very best and biggest Portals to getting a Job as a high school student! 466617

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *