Breaking News
beti bachao beti padhao w

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर गोष्ठी आयोजित

beti bachao beti padhao w

विकासनगर (संवाददाता)। श्री गुरुराम राय इंटर कॉलेज भाऊवाला में चल रहे एनसीसी यूनिट के जनसंख्या जागरूकता पखवाड़े में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें कैडेटों ने अपने विचार रखे। गोष्ठी का शुभारम्भ प्रधानाचार्य दमयंती परिंदयाल ने किया। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर जोर देते हुए अधिक से अधिक जागरूकता पर जोर दिया। मौके पर डॉ. प्रेम कोहली, सुमित लाल, साधना नौटियाल, महेश गौड़, धर्मेद्र, योगेश मेलकानी, तुषार, ऋषभ, अमन, अनमोल, रोहित, मनीष, अभिषेक, सागर, अंजली, नेहा, सेजल, संजना, प्रिया, प्रीति आदि मौजूद रहे।

Check Also

हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

 देहरादून ।  हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *