Breaking News
gairsain capital movement

गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग

gairsain capital movement

gairsain capital movement

अल्मोड़ा (संवाददाता)। उत्तराखंड की स्थाई राजधानी गैरसैंण बनाए जाने की मांग को लेकर यूकेडी कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी।ज्ञापन में उन्होंने कहा की स्थाई राजधानी गैरसैंण बनने के बाद पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे पलायन पर रोक लगेगी। कांग्रेस तथा भाजपा सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि विगत 19 वर्षों से दोनों पार्टियां राजधानी के नाम पर केवल राजनीति कर रही हैं। 19 वर्ष बीत जाने के बाद भी राज्य में अभी तक स्थाई राजधानी नहीं बन पाई है। भाजपा और कांग्रेस विपक्ष में रहकर गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की बात करती है। लेकिन सत्ता पक्ष में आते ही गैरसैण में बन चुके विधानसभा भवन में कभी प्रशिक्षण केंद्र, पर्यटन केंद्र व ग्रीष्म कालीन राजधानी बनाने की बात करने लगते हैं। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि पलायन को रोकने के लिए अफसरों को पहाड़ चढ़ाने, उद्योगों को खोलने का काम सरकार को करना चाहिए। साथ ही यूकेडी ने विकासखंड द्वाराहाट में ग्रामीणों के मकानों तथा स्टील के झूला पुल के ऊपर से जा रही बिजली की हाइटेंशन लाइन को दूसरी जगह से ले जाने की मांग की।

Check Also

सोमनाथ भारत के अटूट विश्वास, स्वाभिमान और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक : मुख्यमंत्री

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रेलवे स्टेशन हर्रावाला, देहरादून से ‘सोमनाथ स्वाभिमान …

One comment

  1. Your ducky deserve the well cancel care besides. graze our thc gummies choice craft specifically for frank and regorge ask CBD for ducky anxiety or joint backing. word with pet-safe component, our CBD ducky oil and CBD dog cover serve quieten uneasy pets during storms or travel. break your creature constitutional CBD relief as they eld. select lab-tested CBD for dogs, grease one’s palms pet CBD online, and bask peace of intellect fuck your furry ally get high-quality, safety CBD!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *