Breaking News
school student

छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव बताए

school student

बागेश्वर (संवाददाता)। अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पखवाड़े के तहत पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है। गुरुवार को विवेकानंद इंटर कॉलेज मंडलसेरा और इंटर कॉलेज विजयपुर में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव बताए गए। उन्हें नशे से दूर रहने और समाज से इस बुराई को उखाड़ फेंकने के लिए सहयोग देने को कहा। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देशानुसार जिले में 26 जून से 10 जुलाई तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विवेकानंद इंटर कॉलेज में गुरुवार को मंडलसेरा में एसआई मोहन चंद्र पलडिय़ा ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। उन्होंने कहा कि बीड़ी, सिगरेट, शराब, चरस, गांजा, अफीम, स्मैक आदि नशीली वस्तुएं शरीर के लिए नुकसानदायक होती हैं। इनका इस्तेमाल करने वाला धन की बर्बादी करता है। समाज में उसका स्तर भी गिरता है। धीरे-धीरे वह अपराध की ओर अग्रसर होने लगता है। हालात यह होते हैं कि उसे कई तरह की गंभीर बीमारियां अपनी चपेट में ले लेती हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश नशे करने वाले असमय ही मौत की आगोश में चले जाते हैं। इधर, विजयपुर में थानाध्यक्ष गोविंद बल्लभ भट्ट ने कहा कि समाज में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति चिंताजनक है। इसे दूर करने के लिए बच्चों को आगे आना होगा। उन्होंने नशे के खिलाफ व्यापक मुहिम चलाने को कहा। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। यहां स्कूलों के प्रधानाचार्य और शिक्षक रहे।

Check Also

उत्तराखंड के अनेकों पत्रकारों ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास में लेखनी के जरिए अपनी अहम भूमिका निभाई: धामी

देहरादून (सू वि)।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *