Breaking News
moncky and dog

बंदरों एवं कुत्तों के काटने से अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज

moncky and dog

श्रीनगर गढ़वाल (संवाददाता)। श्रीनगर और कीर्तिनगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे बंदरों एवं आवारा कुत्तों की तादाद आम लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। अस्पतालों में बंदरों एवं कुत्तों के काटने के मरीज बढ़ रहे हैं। राजकीय संयुक्त अस्पताल श्रीनगर में एक माह कुत्तों एवं बंदरों के काटने लगभग 50-80 मरीज पहुंच रहे हैं। जिससे लोग अस्पतालों में एंटी रेबीज और टिटनेस का टीका लगाने पहुंच रहे हैं। यहीं नहीं कभी-कभी अस्पतालों में टीका न होने पर प्राइवेट मेडिकल स्टोर से लाकर लोगों का लगाना पड़ता है। श्रीनगर नगर क्षेत्र एवं कीर्तिनगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों की लगातार तादाद बढ़ रही है। जबकि जंगलों में लगी आग के कारण बंदरों ने भी शहरों की ओर रुख कर दिया है। यहीं नहीं जंगलों में बंदरों के लिए खाने की कमी होने के कारण शहरों और ग्रामीण क्षेत्रो में आ जाते है। ऐसे में कई बार बंदर और कुत्तों के काटने का शिकार आम आदमी हो रहा है। इसमें बच्चे, बुजुर्ग सबसे ज्यादा शिकार हो रहे है। गांवों में खुले स्वास्थ्य केन्द्रों में मुख्यत: बंदर और कुत्तों के काटने पर एंटी रेबीज और टिटनेस का इंजेक्शन कम ही रहता है। ऐसे में लोग इंजेक्शन लगाने के लिए श्रीकोट बेस अस्पताल और राजकीय संयुक्त अस्पताल श्रीनगर पहुंचते है। यहीं नहीं अन्य जिलों से भी ऐसे केस लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले जनवरी माह से जून अब तक बेस अस्पताल में 350 से अधिक मरीज तथा संयुक्त अस्पताल में 250 से अधिक मरीज इंजेक्शन लगाने पहुंच चुके हैं। वहीं वन विभाग को इस तरह के मामले बढऩे पर आवारा कुत्तों एवं बंदरों पर रोकथाम के लिए विशेष प्रयास नहीं किये जा रहे हैं।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 917956 464146Hi there, i just thought i would publish and now let you know your sites style is actually smudged within the K-Melon browser. Anyhow preserve within the really excellent function. 424894

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *