Breaking News
neil cows

नील गायों का झुंड बर्बाद कर रहा किसानों की फसल

neil cows

रुडकी  (संवाददाता)। किसानों की फसलों को नील गायों का झुंड बर्बाद कर रहा है। इनके द्वारा किए जा रहे नुकसान से किसान भारी परेशान है। इलाके में नील गायों की संख्या बेहद बढ़ चुकी है। इस समय किसानों के यहां खेतों पर गन्ने व चारे की फसल ने जमाव करना शुरू कर दिया है। किसान बड़ी मेहनत के साथ इन फसलों को तैयार करने में जुटे हुए है। लेकिन नीलगाय के बड़े-बड़े झुंड खेतों में आकर उनकी करी कराई मेहनत को चट करने में लगे हुए है। किसान रविंद्र कुमार ने बताया कि नीलगाय के झुंड दिनभर तो इधर-उधर छुपे रहते हैं और रात होते ही खेतों में घुसकर किसानों की फसल खा जाते हैं और रौंद जाते हैं। इसी तरह जगपाल सिंह व ओमपाल सिंह का कहना है कि कई बार तो किसान रात के समय खेत पर जाकर चक्कर भी लगाते है। उन्हें खेतों से भगाया जाता है, लेकिन यहां से भाग कर झुंड किसी दूसरे किसान की फसल को उजाडऩे में जुट जाते है। सुधीर कुमार ने बताया कि कई बार तो यह किसानों से डरती भी नहीं है और उन पर सीधा हमला भी कर देती है। सोमपाल ने बताया कि इस समय चारे व गन्ने की फसल बढ़वार की तरफ है ऐसे में नील गायों के नुकसान से उनकी रातों की नींद उड़ चुकी है।

Check Also

जनहित कार्यों की रीढ़ है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: रेखा आर्या

देहरादून(संवाददाता )। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून जनपद में चयनित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *