
विकासनगर (संवाददाता)। सेना में भर्ती प्रशिक्षण के लिए लाखामंडल में आयोजित अभियान में सौ युवाओं ने हिस्सा लिया। जिसमें पच्चीस युवाओं का चयन किया गया। इन युवाओं को सेना में भर्ती के लिए यमुना फाउंउेशन की ओर से प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिससे ये युवा सेना में भर्ती होने की तैयारी कर सकें।यमुना फाउंडेशन की ओर से लाखामंडल में सेना में भर्ती प्रशिक्षण के लिए एक दिवसीय कैंप लगाया गया है। इस कैंप में प्रशिक्षण के लिए पच्चीस युवाओं का चयन किया गया। जिसमें एक सौ युवाओं ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल रखी गयी है। प्रशिक्षण के लिए सत्रह वर्ष से 23 वर्ष की आयु सीमा के युवाओं को शामिल किया गया है। कर्नल राजीव रावत ने बताया कि उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को सेना में भर्ती के लिए यमुना फाउंडेशन की ओर से भर्ती से पहले प्रशिक्षण दिया जायेगा। जब सेना में भर्ती शुरू होगी उस समय प्रशिक्षित युवा आसानी से सेना में भर्ती हो सकेंगे। कर्नल रावत ने बताया कि रविवार को पुरोला में सोमवार को उत्तरकाशी, 21 मई को मोरी, 22 मई को त्यूणी व 23 मई को साहिया में सेना में भर्ती प्रशिक्षण के लिए युवाओं का चयन किया जायेगा। इस अवसर पर जन कल्याण विकास समिति की अध्यक्षा बच्चना शर्मा, रणवीर शर्मा, बाबूराम शर्मा, दीवान सिंह, सुरेश आदि लोग मौजूद थे
The National News
200229 673991I see something truly particular in this internet web site . 262338