
रुद्रप्रयाग (संवाददाता)। आंध्रप्रदेश से अपने ग्रुप के साथ यात्रा पर आई एक बुजुर्ग महिला यात्री को पर्यटन पुलिस ने उसके परिजनों के मिलाया। महिला यात्री ग्रुप के सभी साथियों ने पुलिस का आभार जताया। गुरुवार को आंध्रप्रदेश से आई एक महिला यात्री जो अपने अपने ग्रुप से बिछड़कर फाटा बाजार में घूम रही थी। पर्यटन पुलिस में तैनात पुलिसकर्मी स्वदेश कुमार व महिला पुलिसकर्मी कुसुम की नजर उस महिला यात्री पर पड़ी। यात्री महिला के बारे में पूछा गया, तो वह केवल अपनी क्षेत्रीय भाषा में बात कर रही थी। जिसे कोई भी समझ नहीं पा रहा था। किसी तरह महिला ने अपना नाम राबाबाईना बालम्मा पत्नी नागन्ना निवासी चंदना जिला अन्नतपुर मण्डल थाडिकी राज्य आंध्रप्रदेश बताया गया। जानकारी में बताया गया कि इनका ग्रुप आगे निकल गया हैं। इस पर पुलिस कर्मियों ने सोनप्रयाग व आगे के पर्यटन पुलिस केंद्र व चौकियों में अनांउसमेंट करवाया गया, किसी तरह जानकारी मिली कि इनका ग्रुप सीतापुर पार्किंग में रुका है। उनके ग्रुप के साथी महिला को लेने फाटा पहुंचे। बताया कि वह बस से बाहर उतरी और बस आगे निकल गई। बताया कि हम लोग इन्हें सुबह से ढूंढ रहे हैं। इनके साथी यात्री वेंकटेश पुत्र वोलालूमते निवासी अन्नंतपुर आंध्रप्रदेश के सुपुर्द किया गया। ग्रुप के सभी साथियों ने पुलिस की सराहना कर आभार जताया।
The National News
728371 700467Hi. Cool article. Theres an problem along with your web site in firefox, and you may want to check this The browser may be the market chief and a great section of individuals will pass more than your wonderful writing because of this problem. 105338
601847 435764I recognize theres lots of spam on this web site. Do you require support cleansing them up? I may assist among courses! 613919