उत्तरकाशी (संवाददाता)। नगर पालिका क्षेत्र चिन्यालीसौड़ के वार्ड नम्बर छ: धनपुर में एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। जिससे स्थानीय लोगों को दूर-दराज स्थित प्राकृतिक स्रोत एवं हैंडपंप से पानी ढोना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति न होने पर रविवार को अवर अभियंता की गाड़ी का घेराव किया और चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जल संस्थान की लापरवाही के कारण नगर पालिका क्षेत्र धनपुर में बीते एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। जिस पर स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फीटर ने अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए कुछ लोगों को कनेक्शन बांट रखे हैं। जिससे आगे की सप्लाई बंद होने के कारण उपभोक्ताओं को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। वहीं रविवार को क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने कनिष्ठ अभियन्ता महेश रावत की गाड़ी का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। कहा कि पेयजल आपूर्ति न होने से उन्हें तपती गर्मी में दूरदराज क्षेत्र से पानी लाना पड़ रहा है। जिसमें उनको अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है। कहा कि तहीसलदार चिन्यालीसौड़ व ईई जल संस्थान को एक शिकायती पत्र प्रेषित करते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर भूपेन्द्र सिंह राणा, लाखी सिंह, देब सिंह नेगी, दिवानराम,बिशन सिहं, शुशीला देबी टीएस कैन्तुरा आदि मौजूद थे।
The National News
201639 116531Interested in start up a online business on line denotes revealing your service also providers not only to humans within your town, nevertheless , to numerous future prospects which are cyberspace on numerous occasions. pays daily 131962