Breaking News
road accident dehradun

सड़क दुर्घटना में एक युवक युवती की दर्दनाक मौत

road accident dehradun

देहरादून (संवाददाता)। एक सड़क दुर्घटना में एक युवक युवती की दर्दनाक मौत हो गयी है। दोनों एक विश्वविद्यालय में आयोजित समरोह से लौट रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि सिटी कंट्रोल रूम द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि गणेशपुर पैट्रोल पंप के डीए पास एक डंपर व कार का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना प्राप्त होने पर चौकी प्रभारी नयागांव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि कार संख्या यू के 07 0334 टाटा टिगोर बड़ोवाला से नयागांव की तरफ बड़ी तेजी से आ रही थी, जिसमें एक युवक मोहित रावत व एक युवती श्वेता बुटोला बैठी हुई थी। कार चालक द्वारा गाड़ी को काफी तेजी से चलाते हुए सामने से आ रहे डम्पर पर टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, मौके पर पुलिस द्वारा दोनों युवक – युवती को काफी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाल कर निजी वाहन तथा 108 की मदद से महंत इंद्रेश हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा दोनों को मृत घोषित किया गया। कार सवार दोनों युवक- युवती ग्राफिक एरा मे आयोजित समारोह से आ रहे थे तथा उक्त युवक, युवती को छोडऩे उसके घर जा रहा था। डंपर चालक मौके से फरार है। पुलिस द्वारा डंपर एवं कार को कब्जे में लिया गया है तथा मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया। घटना में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जांच में युवक का नाम मोहित रावत पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत निवासी साईं लोक कॉलोनी, कारबारी ग्रांट, कोतवाली पटेल नगर, देहरादून, उम्र लगभग 22 वर्ष व युवती का नाम श्वेता बुटोला पुत्री तीर्थराज बुटोला निवासी ग्राम चौंडी, जिला चमोली, हाल निवासी रतनपुर, नयागांव, कोतवाली पटेल नगर, देहरादून, उम्र लगभग 19 वर्ष चला। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। 

Check Also

पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून (सू वि)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गांधी मैदान, पटना में आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *