Breaking News
uttarakhand yatra

चारधाम यात्रा में शांति व सुरक्षा के मद्देनजर होटल व धर्मशाला संचालकों की बैठक कर जरूरी निर्देश दिए

uttarakhand yatra

नई टिहरी (संवाददाता)। पुलिस ने अगले माह शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के शांति व सुरक्षा के मद्देनजर होटल व धर्मशाला संचालकों की बैठक कर उनको जरूरी निर्देश दिए। थाना देवप्रयाग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देश पर आयोजित बैठक में चार धाम यात्रा को सुरक्षित व शांतिपूर्वक संचालित किए जाने पर चर्चा हुई।थाना प्रभारी विनोद राणा ने देवप्रयाग क्षेत्र स्थित होटलों, लॉज, गेस्टहाउस, धर्मशालाओं के प्रबंधकों को सीसीटीवी का बेहतर ढंग से रखरखाव व प्रत्येक यात्री का फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से प्राप्त करने को कहा। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति की तत्काल सूचना पुलिस को दें। सभी होटलों धर्मशालाओं आदि में शुल्क आदि का पूरा ब्योरा रखा जाए। रेस्तरा संचालकों से रेट लिस्ट व मेन्यू कार्ड तैयार कर उन्हें यात्रियों को उपलब्ध कराने को कहा गया। भोजन व पानी की शुद्धता पर पूरा ध्यान दिया जाए। थाना प्रभारी ने होटल व धर्मशाला संचालकों से अपने अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा यात्रियों, पर्यटकों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी विनोद राणा ने यात्रियों से किसी तरह के दु?र्व्यवहार आदि की सूचना मिलने पर संबंधित होटल, धर्मशाला संचालक पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात भी कही। इस मौके पर एसआइ हाकम सिंह तोमर, एसआइ सुधांशु, सूर्यकांत भंडारी सहित राहुल कोटियाल, सीताराम रानाकोटी, शैलेन्द्र भट्ट, बबलू ध्यानी, वेदप्रकाश आदि मौजूद थे।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 998315 379312There is noticeably a bundle to realize about this. I assume you created various nice points in capabilities also. 50390

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *