
देहरादून (संवाददाता)। उत्तराखंड में फिर से मौसम करवट बदलने लगा है। सोमवार को जहां पर्वतीय क्षेत्रों के साथ राजधानी देहरादून में जोरदार बारिश का दौर शुरू हो गया। कई स्थानों पर तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। मौसम विभाग के मुताबिक मतदान के दिन मौसम प्रत्याशियों के साथ ही मतदाताओं की भी परीक्षा लेगा।
उत्तराखंड में मौसम की अनिश्चितता बरकरार है। रविवार को दिनभर मौसम साफ रहा, लेकिन शाम होते-होते दून व मसूरी में हल्के, जबकि पहाड़ों में घने बादल छा गए। वहीं रात को मसूरी में बारिश हुई। सोमवार को फिर मौसम ने करवट बदली और देहरादून में सुबह 11 बजे से बारिश का दौर शुरू हो गया। दोहपर बाद पर्वतीय क्षेत्रों में भी जोरदार बारिश हुई। अधिकांश स्थानों पर तेज हवाएं भी चली। हरिद्वार में तेज आंधी के कारण ऋषिकुल स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 26 के बाहर पेड़ गिर गया। वहीं, हल्द्वानी में भरी दुपहरी में अंधेरा छा गया। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। इस दौरान धूल और आंधी के गुबार भी उड़े। अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी विकास खंड के अनेक स्थानों पर मूसलधार बारिश हुई। इस दौरान तेज अंधड़ के साथ जबरर्दस्त ओलावृष्टि भी हुई। काश्तकारो की रबी की फसल को काफी नुकसान होने का अनुमान है। आशंका जताई जा रही है कि मतदान के दिन भी मौसम रंग बदल सकता है। यदि 11 अप्रैल को मैदानी क्षेत्र में बारिश होती है तो गरमी से लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन पहाड़ों में ठंड के चलते परेशानी हो सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन बुधवार से इसमें बदलाव संभव है। गुरुवार को पर्वतीय इलाकों में बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के भी आसार बन रहे हैं। शनिवार से शुरू हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद प्रदेश के प्रमुख शहरों में पारा एक से दो डिग्री सेल्सियस नीचे आया है।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर——————————अधितम—————न्यूनतम
देहरादून—————————32.7———————17.0
मसूरी———————————20.4———————13.5
नई टिहरी————————22.2———————11.6
हरिद्वार—————————34.1———————16.2
उत्तरकाशी————————31.3———————13.8
जोशीमठ—————————23.8———————09.6
अल्मोड़ा——————————29.6———————08.3
नैनीताल—————————23.0———————13.5
पंतनगर——————————32.0———————20.2
पिथौरागढ़—————————24.6——————09.2
मुक्तेश्वर—————————21.2——————09.0
चंपावत——————————23.8——————12.1
The National News
This is my first time pay a quick visit at here and i am really happy to read everthing at one place
401178 843447I simply could not go away your website prior to suggesting that I actually enjoyed the normal information an individual supply to your visitors? Is gonna be once again continuously to be able to look at new posts 205184
573030 240406The luxury proposed may possibly be incomparable; citizens are never fail to seeking for bags can be a Native goals. The notion numerous insert goals uniquely to push diversity with visibility during the travel and leisure arena. Hotels Discounts 925295
762805 351852Thanks for your time so a lot for your impressive and amazing guide. I will not be reluctant to endorse your web web sites to any individual who need to receive direction on this issue. 385278
907704 506208Some truly howling function on behalf of the owner of this site , dead fantastic subject matter. 989473
880946 780024Some genuinely good and utilitarian information on this internet internet site , likewise I think the layout has wonderful features. 401677