Breaking News
rip

रैली निकाल पहाड़ की बेटी को दी श्रद्धांजलि

rip

देहरादून (संवाददाता)। पौड़ी की बेटी की मौत के मामले में लोगों में खासा गुस्सा है। आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर नेहरू कॉलोनी में लोगों ने रैली निकाली ओर पहाड़ की बेटी की श्रद्धांजलि दी। मंगलवार सुबह के समय कॉलोनी के लोग पार्क में इक_े हुए। यहां पर पौड़ी की बेटी को श्रद्धांजलि देते हए आगे बड़े। रैली में शामिल महिलाओं ने पहाड़ की बेटी के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा देने की गुहार सरकार से लगाई। लोगों ने कहा कि इस तरह की घटना काफी दुखद है। आये दिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। ऐसी घटना से महिला शक्ति को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। लोगों ने आरोपी को फांसी देने की मांग की। साथ ही उत्तराखंड सरकार से मांग की आगे इस तरह की घटना ना ही और कानून व्यवस्था दूरस्त की जाय। मौके पर राजरानी, दमयन्ती बहुगणा, उपासना धारी, लता टोडी, मंजू राणा, पुष्पा रतूड़ी, आरके पंत, विनय भूषण पाठक, केएस रावत, रेखा शर्मा, संजय, मधु डंगवाल आदि मौजूद रहे।.

Check Also

पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून (सू वि)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गांधी मैदान, पटना में आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *