Breaking News
cm uk

मुख्यमंत्री ने एम्स, ऋषिकेश में भर्ती पौड़ी की छात्रा का हाल चाल जाना

cm uk

देहरादून (सूचना विभाग) । मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एम्स, ऋषिकेश में भर्ती पौड़ी की छात्रा का हाल चाल जाना। उन्होंने पीड़िता का इलाज कर रहे डाॅक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पीड़िता को बेहतर इलाज के लिये दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा जायेगा। तथा उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली भेजा जायेगा। सफदरजंग अस्पताल में भी उनके उपचार के सम्बन्ध में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़िता के इलाज पर होने वाला व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पीड़िता को पैट्रोल से जलाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। उन्होंने इस प्रकार की घटना को दुःखद बताते हुए पीड़िता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री के साथ ही कैबिनेट मंत्री श्री प्रकाश पंत ने भी पीड़िता का हाल चाल जाना।

Check Also

हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

 देहरादून ।  हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *