Breaking News
Two drug addicts arrested

एक किलो चरस के साथ दो नशा बेचने वाले गिरफ्तार

Two drug addicts arrested

देहरादून (संवाददाता)। सहसपुर पुलिस ने जस्सोवाला पुल के पास से एक किलो सौ ग्राम चरस के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर उन्हे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सहसपुर पुलिस क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश में चैकिंग कर रही थी। इस दौरान जस्सोवाला पुल के पास हौंडा मोटर साईकल पर सवार दो लोगों को रोककर उनके सामान की तलाशी ली तो उनके पास से एक किलो सौ ग्राम चरस बरामद हुई। इस पर पुलिस उन्हे हिरासत में लेकर थाने ले गयी। जहां पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आलिम पुत्र मीरहसन निवासी ग्राम ढाँकी थाना सहसपुर, उम्र 30 वर्ष व जाबिर पुत्र मोहमद हनीफ निवासी ग्राम ढाकी थाना सहसपुर, उम्र 35 वर्ष बताए। सहसपुर पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले भी कई बार नशा बेचने के जुर्म में जेल की हवा खा चुके हैं। आरोपी सस्ते दाम पर चरस लाकर विकासनगर, सहसपुर एवम आसपास में पढऩे वाले स्टूडेंट आदि को मोटे दाम में बेचने का काम करते है।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 874530 726355Hello. Wonderful job. I did not expect this. This is a exceptional articles. Thanks! 734355

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *