Breaking News

मुख्यमंत्री ने हीरो मोटोकॉर्प लि. द्वारा 320 मोटर साइकिलों का किया फ्लैग ऑफ

देहरादून (सू0 वि0)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हीरो मोटोकॉर्प लि. द्वारा राजस्व विभाग को उपलब्ध कराई गई 320 मोटर साइकिलों का फ्लैग ऑफ किया। ये मोटर साइकिलें राज्य के पर्वतीय जनपदों के लिए दी गई हैं। राजस्व विभाग के राजस्व उप निरीक्षकों को आपदा कार्यों, कानून व्यवस्था में सहयोग हेतु क्षेत्रीय भ्रमण, राजस्व से सबंधित विभिन्न कार्यों के त्वरित निरस्तारण के लिए ये मोटर साइकिलें दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हीरो मोटोकॉर्प का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्व विभाग के राजस्व उप निरीक्षकों को इन मोटर साइकिल की सुविधा मिलने से जन समस्याओं के निदान एवं विभिन्न कार्यों के लिए क्षेत्रों में भ्रमण करने में सुविधा होगी। राजस्व उप निरीक्षकों को दी गई इस सुविधा से उन्हें कार्यों को शीघ्रता से करने में सुविधा मिलेगी तो दूसरी ओर जन समस्याओं का समाधान भी तेजी से होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान हो, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्मिकों को भी बेहतर कार्य करने के लिए हर सम्भव सुविधाएं दिये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव एवं आयुक्त राजस्व  चन्द्रेश यादव, हीरो मोटोकॉर्प के सी.एस.आर हेड  भारतेन्दु कबी, उप राजस्व आयुक्त मो. नासिर एवं सहायक राजस्व आयुक्त के.के. डिमरी उपस्थित थे।

Check Also

भारत स्काउट एवं गाइड नरेंद्रनगर की त्रैमासिक बैठक में संगठन को सशक्त बनाने पर जोर, आगामी प्रशिक्षण एवं शिविरों की बनी कार्ययोजना

स्काउट-गाइड आंदोलन को नई दिशा देने की तैयारी, नरेंद्रनगर की त्रैमासिक बैठक में बनी आगामी …

3 comments

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

  2. 586006 721792Nowhere on the Internet is there this a lot quality and clear details on this subject. How do I know? I know because Ive searched this topic at length. Thank you. 417718

  3. 931569 498532This can indicate that a watch has spent some or all of its life in the tropics and was not serviced as regularly as it ought to have been. 815545

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *