Breaking News
Landslide

भूस्खलन से बदरीनाथ हाइवे बंद

Landslide

देहरादून (संवाददाता)। चट्टान टूटने से बदरीनाथ हाई-वे नंदप्रयाग के पास बंद हो गया। हाईवे बंद होने से बदरीनाथ और हेमकुंड जा रहे तीर्थयात्री यहीं फंसे हुए हैं। हाईवे बंद होने के साथ ही यहां संचार सेवा भी ठप हो गई है। ऐसे में किसी का भी कोई संपर्क नहीं हो पा रहा। रविवार को प्रदेश के कुछ जनपदों में जमकर बारिश हुई। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। यहां खड़े यात्री अब हाई-वे के खुलने का इंतजार कर रहे थे। स्थानीय लोग भी यहां सड़के बंद होने से परेशान हैं। कई गांव अलग-थलग पड़े हुए हैं। पहाड़ों में आफत की बारिश जारी है। सड़कें मलबों से पटी हुई हैं। बदरीनाथ हाईवे के अलावा उत्तरकाशी में भी यमुनोत्री हाईवे बंद है। यहां भी यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लगातार हो रही बारिश से शासन-प्रशासन मुस्तैद है। मार्गो को खोलने के लिए आपरेशन जारी रहा। बारिश के चलते सभी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Check Also

The Ripper Streamlines Deposits With Wallet Integration

CONTENT The Ripper Accepts Top Digital Wallets For Deposits Fast Payment Confirmations Via The Ripper …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *