Breaking News
Gb road and Sonaganthi Red light

नारी कौशल विकास का धर्म अपनाओ, वेश्यावृत्ति से नारी को मुक्त कराओ

Gb road and Sonaganthi Red light

लाख उन्नति की बात करो वीर को ढेला न सुहाय
नारी की चौतरफा दुर्गति पर, दिल से निकले हाय।

देहरादून का नारी निकेतन हो या फिर मधुबुनी बिहार में विकलांग बच्चियों का रेप
अरे देश के बड़े-बड़े राजनीति के कप्तानो, मुँह पर अपने क्यों ठोके बैठे हो टेप।

केदारनाथ सी भीषण कुदरती त्रासदियाँ आदमी के वजूद को माटी की डली सा घोल ले जाती हैं
आदमी के हाथों तैयार की गई त्रासदियों की बाढ़ में तो आदमियत ही दम तोड़ देती है।

कहते हैं जहाँ होती है नारियों की पूजा वहाँ रमते हैं देवता
कलकत्ते का सोनागाछी और दिल्ली की कुख्यात जी बी रोड क्या देवताओं को दे रहे है न्योता।

एक नारी मुख्यमंत्री क्यों बेबस है जिस्मफरोसी की मंडी सोनागाछी के ज़ालिम मामले में
प्रधानमंत्री राष्ट्रपति क्यों आँखें मूँदे हैं जी बी रोड के खुल्लमखुल्ला बेहयाई के सामने।

एशिया की मानी गई सोनागाछी सबसे बड़ी औरतों की मंडी
वहीं देश की राजधानी में राष्ट्रपति भवन के पास सजती है कुख्यात मंडी।

अरे अगर यही है हमारी बेबसी और बेचारगी का आलम तो सुनो
जिस्मफरोसी को चलो कानूनी दरजे का ऐलान ही कर दो।

क्यों बाजारों में बैठी बेबस नारियों को हम कौशल विकास का नहीं देते मौका
क्यों नारियों के सम्मान की डींगे हाँककर हम अपने ज़मीर को दे रहे धोखा।

हमारे देश में औरत की खरीद-फरोख्त का धंधा क्यों फले-फूले
खाड़ी देशों के रहीसों-शेखों के लिये हमारा देश ऐशगाह क्यों बना रहे।

राजकीय नारी निकेतनों से लेकर कथित स्वैछिक संगठनों की दीवारों के भीतर
क्यों भोग का औजार बना दी गई है नारी लाचार बदतर।

मैं कहता हूँ श्री राम मन्दिर का मुद्दा जरूर उठाओ जोर-शोर से
किन्तु देश के अन्दर नारी देह के व्यापार को जड़ से मिटा दो ठौर-ठौर से।

मेरे देश में नारियों की मंडियाँ कुदरत का कहर नहीं यह जान लो
यह खुदगर्ज आदमी का फैलाया खतरनाक ज़हर है इसे मिटाने की ठान लो।

कलकत्ते में एशिया की सबसे बड़ी जिस्मफरोसी की मंडी सोनागाछी हो या, राष्ट्रपति भवन के ठीक पड़ोस में जी बी रोड़
औरत के देह व्यापार से करो देश को मुक्त, भारत माता की आत्मा पर लगा मिटा दो यह कोढ़।

मोदी साहेब देह व्यापार के नर्क में फॅसी औरतों बच्चियो का कर कीजिए कौशल विकास
राहुल भइया तो क्या पूरी दुनिया बोलेगी महाराज आपको झकास।

भारत के महिला आयोग कृपा सुनो चर्च में महिलाओं का कनफैसन हो या बलात्कार
माताओ-बहनो आप तो समझो और युद्ध छेड़ दो मिटाने को चौतरफा हाहाकार।

मोदी जी हैं आप, देश के सभी दुखियारों के दुख के भागीदार
वेश्यावृत्ति में खट रही तमाम महिलाओं का, कर दो गुरूवर बेड़ा पार।

बलात्कार ने ले लिया प्रधानमंत्री जी महामारी का रूप
इस बाढ़ ने कर दिया देश का चेहरा कुरूप।

केन्द्र की सरकारों ने कभी महिलाओ की, गरिमा बनाए रखने का किया नहीं कोई काम
आपसे बस आपसे है उम्मीद हमें, प्रभो जय-जय मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम।

Virendra Dev Gaur (Veer Jhuggiwala)

Chief Editor (NWN)

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

One comment

  1. 907937 281205I appreciate you taking the time to create this post. It has been actually valuable to me certainly. Value it. 948208

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *