Breaking News
Utpal Kumar Singh

यातायात नियमों को तोडऩे वालों के खिलाफ सख्ती बरतें : मुख्य सचिव

Utpal Kumar Singh

हल्द्वानी  (संवाददाता)। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि यातायात नियम तोडऩे वाले के खिलाफ अफसर नरमी न बरतें। जो लोग नियम तोड़ रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बाइक सवार में डबल हेलमेट को भी हर हाल में लागू किया जाए। मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव ने अफसरों को कई निर्देश दिए। सीएस ने डीएम, परिवहन एवं पुलिस अफसरों को निर्देश दिए कि जिन सड़कों पर ज्यादा बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं, उनका अध्ययन कर लें। दुर्घटनाएं रोकने के लिए सभी विभागों को काम करना होगा। सड़कों का रखरखाव, मरम्मत एवं निर्माण एनएचएआई, लोनिवि, बीआरओ तथा एनएच को संयुक्त रूप से करना है। उन्होंने ब्लैक स्पॉट का चयन कर तथा ऐसे स्पॉट पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए अल्पकालीन व दीर्घकाल योजनाएं बनाकर शासन को एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में वाहनों में स्पीड गवर्नर अनिवार्य कर दिया गया है। विशेष अभियान चलाकर वाहनों में तत्काल स्पीड गर्वनर लगाए जाएं। निश्चित अवधि में मीटर न लगाने वाले वाहन चालकों के लाइसेंस एवं परमिट निरस्त करने की कार्यवाही भी अमल में लाई जाए।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

3 comments

  1. 199790 148087I feel other website proprietors ought to take this website as an model, very clean and superb user genial style . 424433

  2. 545800 689854You produced some decent points there. I looked online towards the issue and discovered most people is going in addition to making use of your website. 167827

  3. 843632 12847Now im encountering a fresh short troubles Once i cant look like allowed to sign up for the certain give food to, Now im utilizing search engines like google audience. 840085

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *