Breaking News
Tehri bus accident

खाई में गिरी बस, 14 की मौत

6 घायलों को हैलिकॉप्टर से भेजा गया एम्स

Tehri bus accident

देहरादून (संवाददाता)। टिहरी में भीषण हादसा. उत्तरकाशी-चम्बा मोटर मार्ग पर एक बस के खाई में गिर जाने से 14 लोगों की मौत हो गई है और 15 लोग घायल हो गए हैं. घायलों में से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें हैलिकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है. घायलों को चंबा और टिहरी जि़ला अस्पताल भेजा गया है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े उत्तरकाशी से हरिद्वार जा रही बस चंबा उत्तरकाशी मार्ग पर टिहरी के सुल्याधार क्षेत्र में गिर गई थी. पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा की टीम मौके पर मौजूद है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों की मदद के लिए हैलिकॉप्टर भी पहुंच गया है. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हादसे पर दुख जताया है और मृतक आश्रितों को 2-2 लाख रुपये की मदद के निर्देश दिए हैं. गंभीर घायलों को 50 हजार की मदद देने का ऐलान किया गया है.

Check Also

Sweet Bonanza demo kayıtsız dene

Content Detaylı Oynanış Rehberi: Sweet Bonanza Slot Slot Oyunlarında Karşılaşabileceğiniz Bonuslar Ücretsiz Oyun ve Demo …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *