Breaking News
char dham yatra

चारधाम के रास्ते कई घंटों तक रहे बंद

char dham yatra

देहरादून (संवाददाता)। राज्य में हो रही बारिश से कुल 52 सड़कें बंद हो गई हैं। केदारनाथ को छोड़कर अन्य चारधाम मार्ग कई घंटों तक बंद रहे। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन राज्य में भारी बारिश की चेतावनी दी है। राज्य आपदा कंट्रोल रूम के नोडल अफसर दयाकृष्ण ने बताया कि सबसे अधिक 21 सड़कें एवं छह पुल पिथौरागढ़ जिले में बंद हैं। पौड़ी में 16 और चमोली में आठ सड़कें बंद हैं। बागेश्वर में चार और देहरादून जिले में एक सड़क पर यातायात बंद है। आपदा प्रबंधन सचिव अमित नेगी ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से अगले एक दो दिन राज्य में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सभी डीएम को सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रखने को कहा गया है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 जुलाई को देहरादून, उत्तरकाशी और टिहरी जबकि मंगलवार को कुमाऊं तथा चमोली, पौड़ी व रुद्रप्रयाग में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इस दौरान पर्वतीय रूटों में यात्रा स्थगित करने की सलाह दी है। वहीं दूसरी ओर, पहाड़ों की रानी मसूरी में पिछले दिनों हुई बारिश से शहर की अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। शहर के मालरोड़ में कई जगह गड्ढे हैं। जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों की भी परेशानी हो रही है। शहर में पहली बरसात में ही नगर पालिका प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की पोल खुल गई है। शहर की सड़कें कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। शहर की मालरोड़ बडोनी चौक के निकट सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के कारण शहर से जुड़े कई लिंक मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गये हैं, वहीं खट्टा पानी रोड तो चलने लायक भी नहीं है लेकिन पालिका प्रशासन और लोक निर्माण विभाग सड़कों की दशा को सुधारने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

One comment

  1. 620128 472728Really great post, thanks a great deal for sharing. Do you happen to have an RSS feed I can subscribe to? 965350

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *