Breaking News
STRIKE

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालो का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी

STRIKE

उन्नाव (नितेश सिंह)। अपनी आठ सूत्रीय मागों को लेकर सडक पर उतरे जनपद के लेखपालो का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है।लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीन पटेल के न्रेतत्व में जारी धरना प्रदर्शन के दौरान लेखपालो ने उ0प्र0 शासन से अपनी मागें रखते हुए कहा कि सरकार उनकी आठ मागंों को जब तक स्वीकार नहीं करगीे तब तक धरना जारी रहेगा।प्रवीन कुमार पटेल ने अपनी मागंों के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि लेखपालो को यात्रा भत्ता 100रू की जगह पर 2000हजार रू दिया जाय,प्रा0 ग्रेड पे 2800रू,राजस्व परिषद में लैपटाप के लिए डमप पडा 40करोड रू मुक्त कर लेखपालो को लैपटाप दिया जाय,एसीपी व पेशंन विसगंति दूर की जाय,पांच लेखपालो के बीच एक राजस्व निरीक्षक की तैनाती की जाय तो वहीं प्रस्तावित राजस्व निरीक्षक नियमावली को कैबिनेट व्दारा मंजूर करते हुए उसे प्रख्यापित किया जाय।उन्होने कहा कि जब तक उक्त मागें सरकार व्दारा पूरी नहीं की जाएंगी तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीन पटेल के सुर में सुर मिलाते हुए जनपद के लखपालो ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मागेंं जल्द से जल्द न मानी गइ तो वह विधानसभा का घेराव करने में देर नहीं करेगें। बता दे कि लगातार लेखपालो की हडताल से तहसील आने वाले फरियादियों को बडी समस्या का सामना करना पड रहा है।दूर दराज से आने वाले ग्रामीण किसानो का काम न होने की वजह से उन्हे निराश लौटना पड रहा है।एक तरफ लेखपाल अपनी जायज मागों को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे तो वहीं दूसरी तरफ शासन व प्रशासन अपने कान में अगुली डाले चुप चाप तामशा देख रहा है और भारी भरकम नुकसान आम जनता को उठाना पड रहा है।अब देखना होगा कि सरकार लेखपालो की मागंो पर निर्णायक कार्यवाही करते हुए आम जनता को कब राहत देगी।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *