Breaking News
mango party

हे संजय! ज़रा बताओ तो आम के कुरुक्षेत्र में हरीश क्या गुल खिला रहा है

mango party

डुगडुगी बजाते हरीश रावत को देखा
आम की दावत पर न्योता बाँटते देखा
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को खास अतिथि बनाते देखा
लंगड़े को भँगड़ा करते देखा
दशहरी पर शहरी को लट्टू देखा
कलमी को प्यारा जुल्मी बनते देखा
चौसा को चौसा का मैदान मारते देखा
चौसा की गुठलियों को एक दूसरे के सर पर पटकते नहीं देखा
चौसा की गुठलियों को उँगलियों पर नाचते देखा
राजनीति की कड़वाहट को चटपटाहट में बदलते देखा
भविष्य की आहट को दावत की फिजाओं में देखा
चटपटाहट में छिपी छटपटाहट को भी देखा
मुख्यमंत्री के हल्के सफेद दाँतो को पहली बार देखा
मिलनसार हरीश रावत को आमों की मिसरी घोलते पिलाते देखा
शायद हिन्दी-चीनी भाई भाई की तर्ज पर रावत-रावत भाई-भाई होते देखा
पुत्र-पुत्रियों आमादों-दामादों सास ससुरों को देखा
अस्सी के दशक में कंग्रेसियों की यूपी में आम पार्टियों को केवल सुना
काफल पार्टी वाले दिलदार हरीश रावत की शानदार आम पार्टी को मुँह में पानी आते देखा
मुँह में आम बगल में आम आगे आम पीछे आम ऊपर नीचे आम ही आम
आम के राजा ने जनता के राजाओं को आम के जाम टकराते देखा
भाई हरीश रावत जी हमने तो आपकी बदौलत आम के रस को स्याही में घुलते देखा
जो भी देखा हमने तो महाभारत के संजय की नज़रों से देखा।

                                                                       Virendra Dev Gaur

                                                                       Chief Editor

Check Also

Alles wat je moet weten over de Bassbet Casino Login

In deze gids bespreken we alles over de bassbet casino login. We verkennen de verschillende …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *