Breaking News
guldar in rishikesh

वन विभाग चौकी की छत में सो रहे युवक को गुलदार ने बनाया निवाला

guldar in rishikesh

ऋषिकेश (संवाददाता)। रायवाला क्षेत्र में गुलदार ने वन विभाग चौकी की छत में सो रहे एक युवक को अपना निवाला बनाया। घटना सोमवार तड़के की है। युवक अपने साथी मजदूर साथियों के साथ राजाजी पार्क में हाईवे किनारे की झाड़ी कटान का काम करने आया था। मिली जानकारी के अनुसार झाड़ी कटान करने वाले मजदूर बीती रात को खांडगांव के पास डांडा बीट की वन विभाग चैकी में छत पर सो रहे थे। इस दौरान गुलदार ने साथियों के बीच में सोए मजदूर पर हमला किया और उसे उठाकर कर ले गया। घबराए साथियों ने वन कर्मियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद उसकी खोज की गई तो शव झाडिय़ों में मिला। युवक की पहचान काला सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी तुगडिय़ा रामनगर (नैनीताल) के रूप में हुई है। क्षेत्र में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चार वर्षों में गुलदार के हमलों में 17 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 11 लोग घायल हुए हैं। पिछले दिनों गौहरीमाफी में गुलदार ने महिला को मार दिया था।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 143941 670172Excellent post, thank you so considerably for sharing. Do you happen to have an RSS feed I can subscribe to? 316455

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *