Related Articles
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026

देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सेना के शहीद जवान नायक श्री दीपक नैनवाल के हर्रावाला, सिद्धपुरम देहरादून स्थित आवास पर गये, उन्होंने पुष्पचक्र अर्पित कर स्व० नैनवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शहीद दीपक नैनवाल के परिवार के एक आश्रित को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर राजकीय सेवा में नियुक्ति प्रदान की जायेगी। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को ढाँढस बँधाते हुए उनके परिवार को राज्य सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया। ज्ञातव्य है कि मूल रूप से चमोली निवासी भारतीय सेना के जवान नायक दीपक नैनवाल कश्मीर के कुलगाम जिले में 10 अप्रैल 2018 की रात सेना की आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुये थे। जिनका इलाज पुणे में चल रहा था।

The National News