Breaking News
man killed by guldar in raiwala forest

जंगल में गुलदार ने पर्यटक को बनाया निवाला, मिला शव

man killed by guldar in raiwala forest

ऋषिकेश (संवाददाता)। रायवाला थाना क्षेत्र में सत्यनारायण मंदिर के समीप जंगल में शौच के लिए गया एक यात्री संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। दूसरे दिन पर्यटक का शव जंगल में मिला है। पुलिस के अनुसार गुलदार ने पर्यटक को मार डाला है। रायवाला पुलिस के मुताबिक ग्राम डोडल पलवल (हरियाणा) से एक परिवार बीते शनिवार को बैसाखी पर्व पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आया हुआ था। रविवार सुबह सभी लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन के लिए गए थे। शाम को प्राइवेट वाहन से वापस हरिद्वार लौट रहे थे, इसी बीच रायवाला के समीप परिवार में शामिल टेग चंद (55) पुत्र यादराम ने वाहन रुकवाया और शौच के लिए जंगल के अंदर चला गया। करीब दो घंटे इंतजार करने पर भी वह जंगल से बाहर नहीं आया तो चिंतित परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी समीप ही वन विभाग कार्यालय में तैनात कर्मचारियों को दी। वनकर्मियों ने गुलदार के हमले की आशंका जताई, जिससे परिजन दहशत में आ गए। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय भारती ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वन कर्मी और पुलिस ने संयुक्त रूप से जंगल में कांबिंग की, जहां यात्री का शव मिला है। शव आधा खाया हुआ है। उन्होंने कहा कि शौच के दौरान गुलदार ने पर्यटक को मारा होगा और फिर घसीटता हुआ जंगल में ले गया होगा। शव पोस्टमार्टल के लिए भेज दिया गया है।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 720254 47746Flexibility indicates your space ought to get incremented with the improve in number of weblog users. 152239

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *