
अर्जुन सिंह भण्डारी
(क्राइम ब्योरो चीफ -उत्तराखण्ड)
केदारनाथ: नया साल के आगमन पर देश के प्रमुख पहाड़ी इलाको में भारी बर्फबारी से पिछले एक हफ्ते से जन -जीवन अस्त व्यस्त हुआ है जिनसे सुदूरवर्ती पहाड़ी मार्ग पर वाहनों की सुचारू आवाजाही पर असर पड़ा है। भरी बर्फबारी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा इंतजामात के तहत पुलिस कर्मियों को जनता की सुरक्षा में तत्पर रहने के निर्देश जरी किये है जिसके चलते भारी बर्फ़बारी और ठण्ड में भी राज्य पुलिस बल चौबीसों घंटे पहाड़ी राज्यमार्गो सहित अलग अलग जगह मुस्तैदी दिखा रहे है। उत्तराखंड के केदारघाटी में जमा देने वाली ठण्ड व भारी बर्फ़बारी के चलते आम जन जीवन पूरी तरीके से अस्त व्यस्त है। एक तरफ जहाँ तापमान माइनस 4डिग्री सेलसियस होने के चलते लोग अपने घरों में बंद होने को मजबूर है वही उत्तराखंड केदारघाटी स्थित पुलिस कड़ाके की ठण्ड में जनता की सुरक्षा के लिए गस्त दे रही है और जितना हो सके लोगों को मदद मुहैया करा रही है। देश में उत्तराखंड सहित जम्मू कश्मीर के कारगिल,गुलमर्ग,लेह में भारी बर्फबारी हुई है वही हिमाचल के रोहतांग पास सहित शिमला,कुल्लू मनाली भी बर्फ़बारी की मार झेल रहे है।
The National News
497757 128836Would enjoy to perpetually get updated great blog ! . 452990