Related Articles
Максимальные выигрыши с mostbet – ваш ключ к успеху10/21/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026

क्या आप शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह पस्त हैं? तो फिर अपने रोमांटिक साथी की शर्ट को सूंघें, इससे आपका तनाव कम होगा…। ऐसा एक शोध में कहा गया है। शोध के निष्कर्षो से पता चलता है कि महिलाएं तब आराम महसूस करती हैं, जब वे अपने पुरुष साथी की गंध को सूंघती हैं। कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया से ग्रेजुएट छात्रा और शोध की प्रमुख लेखिका मार्लिस होफर ने बताया, कई लोग अपने साथी की शर्ट पहनते हैं या फिर जब साथी दूर होता है तो वे बिस्तर के उस तरफ सोते हैं, जिधर उनका साथी सोता है, लेकिन वे इस व्यवहार का कारण महसूस नहीं करते कि क्यों वे ऐसा करते हैं। होफर ने कहा, हमारे शोध के निष्कर्षो से पता चलता है कि केवल साथी की गंध, जबकि वह आपके आसपास मौजूद न हो, तनाव घटाने में एक शक्तिशाली उपकरण हो सकता है। इसके विपरीत, किसी अजनबी की गंध विपरीत प्रभाव पैदा करती है और तनाववाले हार्मोन-कॉर्टिसोल के स्तर को बढ़ा देती है, संभवत: ऐसा विकासवादी कारकों के कारण होता है। उन्होंने बताया, कम उम्र से ही मनुष्यों में अजनबियों का डर होता है, खासतौर से अजनबी पुरुषों का। तो यह संभव है कि अजनबी पुरुष की गंध अपनी सुरक्षा के लिए लड़ों या भागो प्रतिक्रिया के भाव को प्रेरित करती है, जिससे कॉर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है। यह बिना हमारी जानकारी के होता है। मतलब हम इस सबसे गुजर रहे होते हैं और सीधे तौर पर हमें इस प्रक्रिया का अहसास नहीं हो पाता है।
The National News
464449 945415Thank you for your extremely very good information and feedback from you. san jose used car 858229
399379 384230Vi ringrazio, ho trovato che quanto scritto non sia completamente corretto 194375