Breaking News

9 लाख बेटियों को सुकन्या समृद्धि से जोडऩे की तैयारी

देहरादून (संवाददाता)। उत्तराखंड में बच्चियों के भविष्य को समृद्धि और खुशहाल बनाने के लिए उत्तराखंड डाक विभाग ने बड़ी पहल की है। इसके लिए प्रदेश भर में मौजूद आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों से 10 वर्ष से कम आयु की बच्चियों का डाटा संबंधित संस्थानों से मांगा है। मौजूदा समय में उत्तराखंड में दस वर्ष से कम आयु बच्चियों की संख्या करीब नौ लाख है। डाक विभाग प्रदेश की इन बच्चियों को सुकन्या समृद्धि योजना से जोडऩे का प्लान तैयार कर रहा है। हालांकि उत्तराखंड में तीन लाख से अधिक लोग अपनी दस साल से कम आयु की बच्चियों को सुकन्या खाते से जोड़ चुके हैं। अकेले दून शहर में ही 30 हजार लोगों ने अपनी बच्चियों को सुकन्या योजना से जोड़ा है। डाक विभाग इससे उत्साहित होकर प्रदेश में मौजूद नौ लाख बच्चियों को सुकन्या समृद्धि योजना से जोड़कर उनका भविष्य आर्थिक रूप से मजबूत करना चाहता है। विभाग इसके लिए अपनी विभिन्न टीमें बनाकर आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों में कर्मचारियों और अभिभावकों तक योजना के आंकड़ों और जानकारी मुहैया कराएगा। 

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

3 comments

  1. This is really interesting, You’re a very skilled blogger. I’ve joined your feed and look forward to seeking more of your magnificent post. Also, I’ve shared your site in my social networks!

  2. I appreciate you sharing this blog post. Thanks Again. Cool.

  3. 28063 960069Appreciate it for helping out, superb data. 119806

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *