
उन्नाव (नीतेश सिंह)। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिला में संक्रमण रोग ने हाहाकार मचाकर रखा है। या यूं कहें कि बुखार ने अपने पांव पसार लिए है। जिससे लगातार मौतें हो रही है और स्वास्थ्य विभाग अपनी नाकामी छिपाने के लिए प्रयासरत है। बीते चौबीस घंटों की अगर बात करें तो बुखार से 7 लोगों ने फिर दम तोड़ दिया, जबकि दो सौ से अधिक लोग बीमार हैं। चौबीस घंटों में यह मौतें औरास मियागंज ब्लॉक इलाके में हुई हैं। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो यूपी के अन्य जिलों में भी सैकड़ों लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं। इससे यह साबित हो रहा है कि स्वास्थ्य विभाग के संक्रामक रोगों से निपटने के इंतजामात नाकाफी हैं।
संक्रमण रोग के बचाव में स्वास्थ्य विभाग फेल-जानकारी के मुताबिक, मामला उन्नाव जिला है। यहां बुखार का कहर देखने को मिल रहा है। जिला में पिछले 24 घंटों में 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, बुखार से 200 से ज्यादा लोग बीमार हैं, जिनमें से 50 की हालत गंभीर बनी हुई है। बुखार से ये मौतें औरास मियागंज ब्लॉक में हुई हैं। इन दोनों ब्लॉकों के कई गांवों में 200 से अधिक लोग बुखार से बीमार हैं। जिसमें से 50 की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में सीएमओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया मलेरिया के लक्षण दिखाई दे रहें है। स्वास्थ विभाग ने परीक्षण कर रक्त की स्लाइड्स बनवाई है। लोगों का आरोप है कि इलाज में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग फेल नजर आ रहा है साथ ही बीमारी के प्रति विभाग गंभीर भी नहीं है।
The National News
740458 116246Hello there, just became alert to your weblog via Google, and located that its truly informative. Im gonna watch out for brussels. Ill be grateful in case you continue this in future. Several men and women will be benefited from your writing. Cheers! 138879