Breaking News

काठगोदाम के सरकारी अस्पताल को 24 घंटे खोलने की मांग

हल्द्वानी (संवाददाता)। काठगोदाम स्थित सरकारी अस्पताल को 24 घंटे खोलने की मांग स्थानीय लोगों ने की है। इस संबंध में सोमवार को स्थानीय लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को काठगोदाम के लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समाजवादी पार्टी के महासचिव शोएब अहमद ने कहा कि काठगोदाम का सरकारी अस्पताल सिर्फ पांच घंटे ही खुलता है। ऐसे में मरीजों को आपातकालीन स्थिति में हल्द्वानी ही आना पड़ता है। जबकि इस अस्पताल में डॉक्टर व फार्मासिस्ट भी तैनात रहते हैं। अगर यह अस्पताल 24 घंटे खुला रहे तो लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। ज्ञापन देने वालों में रवि बिष्ट, शेखर भंडारी, जीवन मेहरा, आनंद बिष्ट, गोविंद डंगवाल, संजय बिष्ट, कमल बिष्ट, मनोज जोशी, पंकज गाडिय़ा, मोहित कार्की, मोहम्मद जुनेद, शराफत हुसैन, नदीम खान आदि शामिल रहे।

Check Also

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

अल्मोड़ा ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के …

One comment

  1. 673062 60373Following examine a couple of of the weblog posts in your site now, and I truly like your manner of blogging. I bookmarked it to my bookmark web site list and might be checking back soon. Pls take a look at my internet site as effectively and let me know what you feel. 310390

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *