Related Articles
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026

वेलिंगटन । न्यू जीलैंड में बाढ़ से बुरी तरह जूझ रहे दक्षिण द्वीप के कई हिस्सों में आपातकाल की घोषणा की गई है। नागरिक सुरक्षा मंत्रालय के मुताबिक, क्राइस्टचर्च, डनीडिन, सेल्विन एवं ओटागो क्षेत्र में आपातकाल घोषित किया गया है, जहां सर्वाधिक बारिश हुई है। इन इलाकों में बीते 24 घंटों के दौरान 200 मिलीमीटर बारिश हुई है। 29,000 की आबादी वाले तिमारू में सुबह आपातकाल लगाया गया था, लेकिन बाद में जलस्तर नीचे गिरने के कारण आपातकाल हटा लिया गया। अधिकारियों ने खतरनाक माने जाने वाले इलाकों को खाली करा लिया है। डनीडिन के पास लगभग 100 परिवारों को बाहर निकाला गया है। दक्षिण द्वीप के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्र क्राइस्टचर्च को भी खाली करा लिया गया है, वहां एवन तथा हीथकोट नदियों का पानी इलाके में फैल गया है। स्थानीय टीवी चैनल्स की रिपोर्ट के मुताबिक न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री बिल इंग्लिश ने प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता जताई है। उन्होंने लोगों को अधिकारियों का निर्देश मानने व पड़ोसियों की मदद करने की सलाह दी है। देश के मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार रात दक्षिण द्वीप का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाएगा। ( साभार)
The National News