Breaking News
gov

राज्यपाल ने निहाल नाले की ढाल के सुरक्षात्मक कार्यों का किया निरीक्षण

gov

देहरादून (सू0वि)। राज्यपाल उत्तराखंड डॉo के.के. पॉल ने राजभवन के पीछे निहाल नाले की ढाल के सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण किया। कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुये उन्होंने कहा कि इस वर्ष काफी वर्षा हुयी परन्तु भूमि कटाव एवं धसाव कम हुआ। उन्होंने देखा कि निहाल नाले ढाल में जो पौधे बीज लगाये गये थे वे जम गये हैं तथा पहाड़ हरा-भरा हो गया है। पहाड़ में जो संरक्षण कार्य किया गया था उससे फायदा हुआ है। राज्यपाल ने राजभवन के पीछे दूसरी पहाड़ी में भी भू कटाव को देखते हुये मुख्य अभियंता लोक निर्माण को भू-कटाव संरक्षण एवं सुरक्षात्मक कार्य के द्वितीय फेज की डीपीआर बनाने के निर्देश मौके पर दिये। साथ ही उन्होंने मुख्य अभियंता लोक निर्माण को निर्देश दिये कि वे सप्ताह के भीतर पहाड़ में हो रहे निरन्तर भू-कटाव की फोटोग्राफी करवायें। उन्होंने कहा कि टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन (टीएचडीसी) के विशेषज्ञों से भूकटाव क्षेत्र का सर्वे करायें। उन्होंने गोल्फ ग्राउन्ड के पानी निकासी हेतु नालों की सफाई करवाने के निर्देश भी मौके पर दिये।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

2 comments

  1. 826787 861936learning toys can enable your kids to develop their motor skills quite easily;; 462972

  2. 940001 426614Fantastic post, Im searching forward to hear far more from you!! 258018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *