Breaking News
cm news

सीएम ने किया सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारम्भ

cm news

देहरादून। सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारम्भ किया। कोरोनेशन अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 12 से 24 जून तक चलने वाले सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का विधिवत शुभारम्भ करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के कार्यक्रमों में जनजागरूकता से ही सफलता पाई जा सकती है। दवाईयों के साथ ही जनजागरूकता भी बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि यह सोचकर संतोष किया जा सकता है कि शिशु मृत्यु दर के अखिल भारतीय औसत 43 की तुलना में उाराखण्ड में 38 ही है। परंतु अन्य देशों से तुलना करें तो उाराखण्ड में शिशु मृत्यु दर काफी अधिक है। हमें इसे न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए युद्घस्तर पर काम करना होगा। जन-स्वास्थ्य के बहुआयामी पक्ष पर विचार करना होगा। स्वच्छ पेयजल, पोष्टिक भोजन, शुद्घ वायु की उपलब्धता बहुत जरूरी है। ‘जब जाग जाओ तभी सवेराÓÓ हम अब भी पूरी क्षमता से प्रयास करें तो काफी कुछ किया जा सकता है। राज्य कार्यक्रम अधिकारी डा$ सुमन आर्या ने बताया कि उाराखण्ड में पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में होने वाले डायरिया के बचाव व नियंत्रण के लिए 12 जून से 24 जून तक सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत लगभग 10 लाख 29 हजार बच्चों को ओआरएस का पैकेट दिया जाएगा जबकि डायरिया से ग्रसित बच्चों को 14 दिनों तक जिंक की गोलियां निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उाराखण्ड द्वारा चिकित्सालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, निजी चिकित्सालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से वितरित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं। अभियान के दौरान 2178 ओआरएस कॉर्नर बनाए जा रहे हैं व अति संवेदनशील क्षेत्रों के लिए 148 मोबाईल टीमें गठित की गई हैं जो कि मलिन बस्तियों, घुमंतु आबादियों एवं जनजातिय क्षेत्रों में जाकर काम करेगी। इस अवसर पर विधायक व मेयर देहरादून विनोद चमोली, विधायक खजानदास, अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, अपर सचिव डॉ$ पंकज पांडे सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

2 comments

  1. 327805 575228We will have a link alternate agreement between us! 739788

  2. 329428 731076You ought to participate in a contest for probably the greatest blogs on the internet. I will recommend this internet internet site! 296615

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *