Breaking News

सीएए के समर्थन में रैली निकाली

Image result for सीएए के समर्थन में रैली निकाली

देहरादून (संवाददाता)। धर्मपुर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून(सीएए)के समर्थन में क्लेमेनटाउन-भारूवालाग्रांट-मोहेबेवाला क्षेत्र में रैली निकाली। रैली क्लेमेनटाउन के सामुदायिक भवन से शुरू होकर पोस्ट ऑफिस रोड होते हुए सुभाषनगर चौक, मोहेबेवाला चौक के प्राइमरी स्कूल में समाप्त हुई। रैली के मौके पर धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से भारत मे रहने वाले किसी भी मुस्लिम भाई को खतरा नही है। कांग्रेस के षडय़ंत्र का पर्दाफाश हो चुका है। अब खुद कपिल सिब्बल ने कह दिया है कि, कानून का विरोध नही किया जा सकता। बीजेपी महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार देश को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। उनके हाथ मजबूत करने के लिए जनता को उनके कार्यों का समर्थन करना चाहिए। मेयर सुनील उनियाल गामा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से सीएए के पक्ष में लोगों को जागरुक करने का आह्वान किया। बीजेपी नेता महेश पाण्डे, मोहन जोशी, संयोजक सुनील कुमार, मंडल अध्यक्ष पूनम ममगांई, पार्षद सतीश कश्यप, दिनेश सती, धर्मपाल रावत, विजय भट्ट, अनंत सागर, विनोद रांगड़, विनोद जुयाल, दीपक नेगी, सुधीर थापा, राजेश मित्तल, ईश्वर, मंजू, पूनम, मुकेश राठौड़, मकसूद, अकरम, यासीन, ताहिर, इरफान, आसिफ शेख, नजाकत, वीरेन्द्र कश्यप, उमादत्त सेमवाल, सत्यप्रकाश डबराल, नरेंद्र रावत, कर्नल सुरेश त्यागी, ब्रिगेडियर बीएन सिंह, कर्नल बिष्ट, महेश गोयल, अनिल कुमार, सुनील राजौरिया, सुनील पुंडीर, राजेश कंबोज, विजयपाल, अनुराधा वालिया, पुष्कर चौहान, सविता मेहता, प्रियंका गुसाईं मौजूर रहे।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

2 comments

  1. 534760 12308I like this internet site because so much valuable stuff on here : D. 664333

  2. 645980 34615Does your web site have a contact page? Im having trouble locating it but, Id like to send you an e-mail. Ive got some suggestions for your weblog you may be interested in hearing. Either way, great weblog and I appear forward to seeing it develop more than time. 782327

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *