Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने पुरूकुल में बनने वाले सैन्यधाम स्थल का किया निरीक्षण

देहरादून (सू वि)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पुरूकुल में बनने वाले सैन्यधाम स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्यधाम सबकी भावनाओं से जुड़ा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड के पांचवे धाम के रूप सैन्यधाम बनाया जा रहा है। यह सैन्यधाम भव्य बनाया जायेगा। सैन्यधाम में सभी शहीद जवानों की स्मृतियों को संजो कर रखा जायेगा। उत्तराखण्ड के शहीद जवानों के आंगन की मिट्टी सैन्यधाम में लाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव सैनिक कल्याण एवं जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि सैन्यधाम के निर्माण के लिए होने वाली सभी आवश्यक कार्यवाही में तेजी लाई जाय।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री एल. फैनई, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर. राजेश कुमार, एमडी उपनल ब्रिगेडियर (से.नि.) पी.पी.एस. पाहवा एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 705442 173225As soon as I found this internet web site I went on reddit to share some with the adore with them. 355013

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *