Breaking News

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस की देहरादून में दबिश

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में पंजाब पुलिस ने देहरादून में दबिश दी। मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। शिमला बायपास रोड स्थित नया गांव में स्थानीय पुलिस और एसटीएफ भी इस कार्रवाई में शामिल रहे। युवक को हत्यारों का मददगार बताया जा रहा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार युवक हेमकुंड साहिब की यात्रा के बहाने प्रदेश में दाखिल हुआ है। वह अपने कुछ साथियों के साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा से लौट रहा था। तभी वह पुलिस के हत्थे चढ़ा। पंजाब पुलिस युवक को अपने साथ ले गई है।
आरोप है कि युवक ने हत्यारों को गाड़ी मुहैया कराई थी। इस मामले में पंजाब पुलिस अपने यहां ही खुलासा करेगी। वहीं देहरादून में फिलहाल कोई अधिकारी इस मामले में बयान नहीं दे रहा है।

Check Also

मुख्यमंत्री धामी ने चिन्तन शिविर एवं डॉयलाग ऑन विजन 2047 में प्रशासनिक अधिकारियों को किया संबोधित

– विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में भूमिका निभाएगा विकसित उत्तराखंड का विजन देहरादून(सू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *