Breaking News

सिंगर सिद्धू मूसावाला की पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू, तिहाड़ जेल से जुड़े थे हत्या के तार

मनसा / पंजाब। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसावाला की पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू हो गई है। सिविल अस्पताल में 5 डॉक्टरों की टीम सिद्धू मूसावाला का पोस्टमार्टम करने में लगी है। इससे पहले परिजनों ने सिद्धू के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था। वे मांग कर रहे थे कि पहले हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की जाए। इसके बाद पुलिस अधिकारी उनको मनाने में जुटे थे। सिद्धू का अंतिम संस्कार कब होगा, इसको लेकर अभी कुछ निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता है। मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के तार दिल्ली की तिहाड़ जेल से जुड़े हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हत्या की साजिश तिहाड़ जेल में रची गई थी। गौरतलब है कि पंजाब के मानसा जिले के गांव जवाहरके में एके-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग में सिद्धू मूसेवाला की जान चली गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथी और कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी।लारेंस बिश्नोई तिहाड़ की जेल नंबर 8 की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है और वहीं से अपना गैंग चलाता है। खबरें हैं कि पंजाब पुलिस उसको रिमांड पर ले सकती है। उसके गैंग की संख्या 700  बताई जाती है, जिसमें एक से बढ़कर एक शूटर हैं।

 

Check Also

देशभर में रथ यात्रा की धूम, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथों पर सवार हुए महाप्रभु

पुरी । ओडिशा के पावन धाम पुरी में आज से विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की …

3 comments

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

  2. 205850 244961This really is the fitting weblog for anybody who desires to discover out about this subject. You notice a lot its nearly onerous to argue with you (not that I truly would wantHaHa). You undoubtedly put a brand new spin on a subject thats been written about for years. Good stuff, just great! 82858

  3. 647319 83020Woh I enjoy your articles , saved to favorites ! . 30028

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *