बागपत में की छापेमारी, मुजफ्फर नगर के बड़े नकली दवा कारोबारी को जेल भेजा
कानपुर (संवाददाता)। क्राइम ब्रांच की टीम नकली दवा के कारोबार से जुड़े लोगों की धर पकड़ करने में जुटी है। क्राइम ब्रांच ने मुजफ्फर नगर के बड़े नकली दवा कारोबारी को गिरफ्तार किया है,तो वहीं टीम ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी करके एक आरोपित को दबोचा। वहीं बागपत में एक और नकली दवा फैक्ट्री पकडऩे के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच की टीम नकली दवा के कारोबार से जुड़े अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी करने के साथ साढ़े तीन करोड़ का माल बरामद कर चुकी है। टीम ने रविवार को मुजफ्फर नगर के बड़े नकली दवा कारोबारी बलराज को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद सोमवार को टीम ने मुजफ्फर नगर के सिविल लाइंस और नई मंडी थाना क्षेत्र में दबिश देकर एक नकली कैप्सूल और सिरप बनाने वाली फैक्ट्रियां पकड़ी हैं। पुलिस ने यहां से बिलासपुर निवासी सहदेश पाल को गिरफ्तार किया है। यहां पकड़े गए आरोपितों से हुई पूछताछ में उनके बागपत के कनेक्शन सामने आये हैं। टीम ने बागपत के बालेनी थाना क्षेत्र में पुरा रोड निवासी सुरेंद्र सिंह के यहां छापेमारी करके नकली एंटी बायोटिक दवा बनाने के फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने सुरेंद्र को भी गिरफ्तार किया है।
टैबलेट,पंचिंग मशीन, ढक्कन सील करने की मशीन समेत लाखों का माल बरामद
क्राइम ब्रांच ने मुजफ्फर नगर नई मंडी थाना क्षेत्र में हुई छापेमारी में भारी मात्रा में तैयार की गई टैबलेट,पंचिंग मशीन, ढक्कन सील करने की मशीन और सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पकड़ी गई कैप्सूल बनाने की फैक्ट्री से फिलिंग मशीन,25 किलो खाली कैप्सूल,कैप्सूल में भरे जाने वाले दाने आदि बरामद किए हैं। पकड़े गए माल की लागत लाखों में बताई जा रही है।
The National News
40687 954883Hi my loved 1! I want to say that this write-up is amazing, fantastic written and incorporate almost all vital infos. I would like to peer more posts like this . 451935
512195 507672Blogs ou really should be reading […]Here is a superb Blog You might Discover Interesting that we Encourage You[…] 411994