Breaking News

उत्तराखण्ड में भारी बारिश के अलर्ट को लेकर सीएम धामी ने की आपदा प्रबंधन की समीक्षा

-प्रदेश के सभी स्कूलों में सोमवार को अवकाश के निर्देश

-रेस्पोंस टाईम कम से कम हो, लापरवाही न हो

-यात्रियों को परेशानी न हो, प्रदेश से अच्छा संदेश लेकर जाएं

देहरादून (सू0 वि0)। प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों और एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों से उनकी तैयारियों, बारिश की स्थिति आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी स्कूलों में 18 अक्टूबर को अवकाश रखने के निर्देश दिये। बहुत से जिलों में अवकाश कर भी दिया गया है। जिन जिलों में नहीं किया गया है, वे भी एहतियातन सोमवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय बङी संख्या में पर्यटक और तीर्थयात्री प्रदेश में आए हुए हैं। जरूरी होने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहराते हुए उनके रहने और भोजनादि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही न हो। पर्यटक और तीर्थयात्री यहाँ से अच्छा संदेश लेकर जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य, जिलों और तहसील स्तरों पर कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित हों। जिलों से इन दो दिन, हर घंटे रिपोर्ट भेजी जाए। कोई घटना होने पर उसकी सूचना तुरंत दी जाए। रेस्पोंस टाईम कम से कम होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जाए। आईटीबीपी, सीडब्ल्यूसी, बीआरओ, एसडीआरएफ, राजस्व, पुलिस आदि आपसी समन्वय से काम करें।  ट्रेकर्स के बारे में पूरी सूचना रखी जाए और उनसे सम्पर्क रखें। लैंडस्लाईड जोन पर विशेष ध्यान रखा जाए। रास्ते बंद होने पर तुरंत खोलने की व्यवस्था हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि भूस्खलन आदि स्थिति में लोग कहीं फंसे नहीं। वे सुरक्षित स्थानों पर ठहरें। आपदा बचाव और राहत संबंधी उपकरण सुचारू स्थिति में हों।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए पूरी सावधानी बरतनी है। यात्रियों और पर्यटकों से भी सावधानी रखने की अपील की जाए, परंतु किसी तरह के पैनिक की भी जरूरत नहीं है। जिलाधिकारी, एसएसपी स्वयं माॅनिटरिंग करें।

बैठक में सभी जिलाधिकारियों से पूरी जानकारी ली गयी। बताया गया कि सभी जगह स्थिति अभी सामान्य है। एहतियातन चारधाम यात्रियों को सुरक्षित रूकाया गया है। रूकने, खाने की पर्याप्त व्यवस्था है।

बैठक में आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ धनसिंह रावत, विधायक श्री संजय गुप्ता, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधु, प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, सचिव एसए मुरूगेशन, आईजी वी मुरूगेशन, आईजी एसडीआरएफ पुष्पक ज्योति, एसीईओ आपदा प्रबंधन रिद्धिम अग्रवाल, सहित वीडियो कांफ्रेंसिग द्वारा सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, बीआरओ, आईएमडी, आईटीबीपी, सीडब्ल्यूसी, उत्तराखण्ड सब एरिया, सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

उत्तराखंड के अनेकों पत्रकारों ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास में लेखनी के जरिए अपनी अहम भूमिका निभाई: धामी

देहरादून (सू वि)।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब …

6 comments

  1. Dinle: İyi Günler İlerde Anneanne Türkçe Rap Beat

  2. Your article broadened my perspective on how to make the most of traveling and taught me things I didn’t know before. I appreciate the time and effort you put into sharing this knowledge with us. We talked about a similar topic about solo travel experiences on TravelForums. I’m eager to see what else you’ll share!

  3. hızlı teslim insert insert. Altınkaya.

  4. en uygun insert somun insert somun. Altınkaya.

  5. Support-Mitarbeiter sind aufmerksam auf den Spieler, sorgfältig studieren seine Probleme und schnell einen Ausweg aus schwierigen Situationen zu
    finden. Nehmen Sie an Aktionen teil, sammeln Sie Treuepunkte und
    erhöhen Sie Ihren Status, um noch mehr Privilegien zu erhalten, wie z.B.

    Benutzer mit übermäßigem Spielverhalten können eine dauerhafte oder
    vorübergehende Sperrung ihres Kontos beantragen.
    Ihr Geburtstag ist nur einmal im Jahr – und wir
    finden, dass er etwas Besonderes verdient.
    Sie finden das Angebot im Bereich “Boni” Ihres
    Profils. Jedes Wochenende können ausgewählte Spieler einen 120
    % Bonus plus eine 10 € Gratiswette oder 50 Freispiele für Big Bass Splash freischalten. Vergessen Sie nicht,
    dass der Freitagsbonus nur für eine begrenzte Zeit nach der Aktivierung aktiv ist,
    warten Sie also nicht zu lange! Wählen Sie einfach
    das Spiel, das Sie bevorzugen, je nachdem, wie viel Sie einzahlen. Der maximale
    Cashback, den Sie in einer einzigen Woche erhalten können, beträgt 2000 €.

    References:
    https://online-spielhallen.de/starda-casino-freispiele-ihr-schlussel-zu-unterhaltung-und-gewinnen/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *